Uncategorized

बिलासपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया गया, रक्तदान शिविर में 80 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्र

बिलासपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 80 से ज्यादा यूनिट रक्तदान किया गया।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्ट की भूमिका के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा के प्रति जागरूक करना था। रक्तदान शिविर का भी आयोजन इस दौरान किया गया। इसमें रक्तदान को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अच्छा तरीका बताया गया।

जेके कॉलेज के निदेशक डॉ. आशीष सिंह ने फार्मासिस्ट दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा का एक जरूरी हिस्सा है। दवाओं का सही और सुरक्षित इस्तेमाल कराने के साथ वे मरीजों की देखभाल, स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देने और लोगों को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के तहत शहर के अलग-अलग मेडिकल संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के सही इस्तेमाल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें क्विज प्रतियोगिता, स्किट, स्किटून मेकिंग और पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसी गतिविधियां हुईं।

इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक दवाओं का जिम्मेदारी और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया। एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस पर जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया गया।

जेके इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और जेके कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर जेके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन के. खान ने विद्यार्थियों के उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की। सचिव डॉ. इरशाद ए. खान ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों में सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!