Uncategorized
बिलासपुर में टीवी की आवाज बढ़ाकर दिव्यांग युवती से हैवानियत की कोशिश, छोटी बहन के पहुंचते ही आरोपी फरार

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय शारीरिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के प्रयास की वारदात सामने आई है। रविवार दोपहर घर में युवती को अकेला पाकर गांव का ही माखन लाल घृतलहरे शराब के नशे में घुसा और टीवी की आवाज बढ़ाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।




