‘बेहद शर्मनाक’; सोनू सूद ने की कंगना रनौत के ‘गटर’ वाले बयान की आलोचना; Gen Z का किया बचाव – Sonu Sood Criticised Kangana Ranaut Generation Gutter Emark About Gen Z Protesters

अभिनेता सोनू सूद ने Gen Z प्रदर्शनकारियों के बारे में कंगना रनौत की ‘जेनरेशन गटर’ वाली टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियों को अपने शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। अभिनेता का कहना है कि युवा ही जन-समर्थन को आकार देते हैं।
सोनू सूद ने क्या कहा?
अभिनेता सोनू सूद ने अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की ‘जेन जी’ (जेनरेशन जेड) प्रदर्शनकारियों पर की गई टिप्पणी से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे ‘शर्मनाक’ बताया। अभिनेता ने कहा कि युवाओं के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए, क्योंकि वही लोग मशहूर हस्तियों की सफलता तय करते हैं। आज बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए सोनू ने कहा कि उन्होंने शुरू में कंगना की टिप्पणी नहीं सुनी थी, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी पेशे में व्यक्ति की हैसियत आखिरकार जनता के समर्थन से ही तय होती है।




