बंगाल में Tmc नेता पर हमला:fir में धोखाधड़ी, जबरन वसूली और धमकी जैसे आरोप, अदालत ने 14 दिन की हिरासत में भेजा – Bengal Attack On Tmc Leader Uttam Kundu Tarakeswar Municipality Fir For Extortion Intimidation Police Custody

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद सत्ता से बाहर हो चुकी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं को जनता का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। हुगली से सामने आए ताजा मामले में जिला TMC अध्यक्ष और तारकेश्वर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन उत्तम कुंडू को आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भीड़ ने उत्तम पर हमले का प्रयास किया।
किस मामले में कार्रवाई हुई?
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हुगली ग्रामीण पुलिस ने 22 अगस्त को दर्ज तारकेश्वर पुलिस स्टेशन केस नंबर 463/2026 के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस नेता उत्तम कुंडू को गिरफ्तार किया है। हुगली ग्रामीण थाने के पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर भूषण सिंह ने बताया कि उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत गंभीर आरोप लगे हैं।
TMC नेता कितने दिन की हिरासत में भेजे गए?
आर्थिक अपराध, संपत्ति से जुड़ी धोखाधड़ी, जालसाजी, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी देने जैसे आरोपों के साथ-साथ पुलिस ने उत्तम को आर्म्स एक्ट के तहत भी आरोपी बनाया है। अदालत में पेश किए जाने के बाद पुलिस ने उत्तम को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
जब TMC नेता को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा
पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर भूषण सिंह के मुताबिक, जब उत्तम कुंडू को तारकेश्वर पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था, तो भीड़ ने उन पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में भीड़ से अलग कर आगे निकाला।




