छत्तीसगढ़
बंद मकान में लगी आग! 9 घर आए चपेट में… रात के सन्नाटे में मचा हड़कंप, लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान


Bilaspur fire incident: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में मस्तूरी क्षेत्र में देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई, जहां बंद पड़े एक मकान में लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के 9 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।


