Uncategorized
बलरामपुर में कुल्हाड़ी से वारकर युवक की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग फेंकने वाला दंपती गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पस्ता थानांतर्गत डौरा चौकी क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। ग्राम कोदोरा निवासी वसीम अंसारी (युवक) की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई और उसका सिर व धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया था।




