छत्तीसगढ़
बड़ी राहत: 25 अप्रैल को खूंटाघाट डैम से पानी छोड़ा जाएगा, 211 तालाब भरने से 107 गांवों को मिलेगी राहत


मधु चंद्रा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, बिलासपुर के मुताबिक, जिले में वर्तमान जल स्थिति को देखते हुए 2ि5 अप्रैल से नहरों के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से पानी छोड़ा जाएगा, जिससे 107 गांवों के 211 तालाबों को भरा जा सके। विभाग का प्रयास है कि उपलब्ध जल का समुचित और संतुलित उपयोग हो, ताकि गर्मी के दौरान ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।



