छत्तीसगढ़
अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत


गांधी स्टेडियम में आयोजित अंबिकापुर चैंपियंस लीग क्रिकेट (ACL cricket tournament) प्रतियोगिता की तैयारियों को आयोजन समिति द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें ग्लैडिएटर बाबा बॉंड, अंबिकापुर वारियर्स, डॉक्टर्स- 20, वशी नाइट राइडर्स, यंग स्टार चैलेंजर्स, डीसीसी, सरगुजा रॉयल्स, केप कोबरा, संजयनगर सुपर किंग्स व अलंकार ऑप्टिकल टाइटंस की टीम शामिल हैं।



