छत्तीसगढ़

विधायक गोमती साय ने गराईबंद ग्राम में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

पत्थलगांव – आज पत्थलगांव विधानसभा के मंडल दोकड़ा के गराईबंद ग्राम में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक गोमती साय द्वारा संपन्न हुआ। इस लोकार्पण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन एक जनसंपर्क और विकास का सशक्त प्रतीक बन गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, जनपद सदस्य श्री सरोज यादव, मण्डल अध्यक्ष श्री रवि यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री दिनेश प्रसाद चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष श्री बसंत वर्मा सहित समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु और देवतुल्य जनता की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया।

लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक गोमती साय ने कहा कि यह सामुदायिक भवन न केवल ग्रामवासियों के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि यह ग्राम विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में विकास की गति निरंतर जारी रहेगी और जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

अन्य वक्ताओं ने भी सामुदायिक भवन की उपयोगिता और ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। ग्रामवासियों ने इस अवसर पर विधायक और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन ग्राम की सामाजिक एकता और प्रगति को मजबूती प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!