छत्तीसगढ़
3 नोटिस के बाद भी दस्तावेज नहीं दिखा सका मालिक, बिलासपुर नगर निगम ने दो मंजिला मकान पर चलाया बुलडोजर


Municipal Corporation: बिलासपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। अरपा पार बंधवापारा स्थित सतबहिनया मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बनाए गए दो मंजिला मकान को निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान जोन-8 और अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। निगम का कहना है कि मकान मालिक को निर्माण से जुड़े दस्तावेज पेश करने के लिए तीन बार नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।




