छत्तीसगढ़
शराब खरीदने से पहले जान लें ये खबर! 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी दुकानें, सरकार का आदेश जारी


शासन के आदेश के मुताबिक, 4 सितंबर को शुष्क दिवस के दौरान छत्तीसगढ़ की सभी देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। यानी इस दिन शराब की दुकानों से किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री नहीं की जा सकेगी। सिर्फ शराब की फुटकर दुकानों पर ही प्रतिबंध नहीं रहेगा, बल्कि मदिरा बेचने या परोसने वाले अन्य लाइसेंसी प्रतिष्ठान भी इस दायरे में आएंगे। रेस्टोरेंट बार, होटल-बार, क्लब और अहाता समेत सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को भी बंद रखना होगा।




