नवप्रवेशी बच्चों को तिलक मिष्ठान एवं गुलदस्ता भेंटकर कर लिया प्रवेश :-

दिनांक 18 ,07 ,2026को संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव संकुल केंद्र लुड़ेग आयोजित किया गया संकुल अंतर्गत साथ प्राथमिक शाला एवं दो माध्यमिक शालाओं शिक्षकों ने सहभागिता निभाते हुए कक्षा पहली 30 बच्चे छठवी 48 बच्चे एवं कक्षा नवमी में 58 बच्चों ने प्रवेश लिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच महोदय श्रीमती शकुंतला देवी,श्री जरासन खुटियां पंच सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री दिलीप कुमार चौहान एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपस्थिति में आयोजित हुआ , कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती का पूजन रचना से प्रारंभ हुआ ,मुख्य अतिथियों का स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया, नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा स्वागत गान के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया जो बहुत ही रमणीय था। मुख्य अतिथियों के द्वारा नव प्रवेश के बच्चों को तिलक गुलदस्ता मिष्ठान पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश प्रदान करते हुए प्रवेश दिलाया गया, उस वक्त बच्चों में खुशी झलक देखने को मिला वास्तव में जब बच्चा विद्यालय में प्रवेश करता है तो उसे बहुत ही आनंद महसूस करता है और एक नए अंक का उसके जीवन में शुरुआत होता है यह पल उनके लिए यादगार होता है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पधारे आदरणीय श्री जगरनाथ पाढ़ी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के द्वारा अपने उद्बोधन में शासन के द्वारा दिए गए निशुल्क योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं नव प्रवेशी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया गया तथा शिक्षक एवं पालकों को विद्यालय के प्रति सकारात्मक सोच स्थापित कर बच्चों की भविष्य मैं अंधकाररूपी प्रतिबिंब समाप्त कर नई ऊर्जा के साथ बच्चों गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की बात कही गई। सेवानिवृत्ति प्राचार्य श्री दिलीप कुमार चौहान के द्वारा अपने संबोधन में विद्यालय को उच्च शिखर तक पहुंचने का कार्य शिक्षकों का होता है और शिक्षक उसे भली भांति जानते हैं मैं उनसे यही उम्मीद करुंगा की बच्चों की भविष्य में खिलवाड़ ना करते हुए बच्चों को पढ़ाई के नई दिशा केलिए प्रेरित करें, शिक्षक अपने कर्तव्यों पर खरे उतरेंगे तभी विद्यालय में अनुशासन एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा बच्चों को मिलेगा और उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की आपको कभी भी हमारी आवश्यकता हो तो बिना संकोच किये विद्यालय संबंधी समस्याओं को अवगत कराये हम हर संभव प्रयास करेंगे आपकी समस्या का समाधान हो ।कार्यक्रम में उपस्थित जरासन खुटिया ने कहां दिनों दिन बच्चों का दर्ज संख्या शासकीय स्कूलों में कम हो रहा है इसका कारण कहीं ना कहीं हम सब समुदाय का है जबकि शासकीय की स्कूलों के शिक्षक प्रशिक्षित एवं अनुभावशील होते हैं फिर भी यह देखने को मिलता है उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर शिक्षक बच्चों को अपना बच्चा समझ कर अध्ययन अध्यापन कराये तो निसंदेह विद्यालयों की दर्ज संख्या एवं विद्यालय की माहौल में सुधार होंगे । अंत में हायर सेकेंडरी की प्राचार्य श्रीमती शशीकला पैकरा के द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित मुख्यअतिथियों एवं सभी ग्राम वासियों को आभार प्रकट करते हुए अपने विद्यालय के उपलब्धियो को गिनाते हुए समापन की घोषणा की गई।इस कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक श्री बाली साय नागवंशी के द्वारा किया गया। एवं





