छत्तीसगढ़

पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर HNLU ने बढ़ाई मेस फीस:अब छात्रों को रोज देने होंगे ₹154, यूनिवर्सिटी बोली- 2 साल बाद सिर्फ 5% बढ़ोतरी




हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की मेस फीस में 5% की बढ़ोतरी की है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि पिछले दो साल में जरूरी सामानों, गैस और ट्रांसपोर्टेशन लागत में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद मेस चार्ज नहीं बढ़ाए गए थे। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अब तक प्रति छात्र प्रतिदिन ₹147 मेस फीस ली जाती थी, जिसे बढ़ाकर ₹154.35 कर दिया गया है। यानी छात्रों पर रोजाना ₹7.35 का अतिरिक्त भार पड़ेगा। एक शैक्षणिक सत्र में करीब 260 दिन हॉस्टल में रहने वाले छात्र को लगभग ₹2000 ज्यादा खर्च करने होंगे। प्रशासन का कहना है कि पिछले दो साल में कमर्शियल एलपीजी, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे खाना बनाने और जरूरी सामानों की लागत बढ़ी है। इसी आधार पर कैटरिंग ठेकेदार ने 10% फीस बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन बातचीत के बाद इसे 5% तक सीमित रखा गया। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि मेस फीस से उसे कोई आर्थिक लाभ नहीं होता। छात्रों से ली गई पूरी राशि सीधे कैटरिंग ठेकेदार को दी जाती है। यूनिवर्सिटी सिर्फ मेस संचालन की निगरानी, ऑडिट और समन्वय का काम करती है। प्रशासन ने यह भी बताया कि हॉस्टल के सी और डी ब्लॉक के डाइनिंग हॉल को एयरकंडीशंड बनाया गया है और इस साल और भी रिनोवेशन व सुविधाएं बढ़ाने की योजना है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!