छत्तीसगढ़
Up:कैसे हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का उदय? यूपी में यहां नेता, अधिवक्ता और किसानों का मिला साथ; ट्रेंड में शामिल – Meerut Joins Viral Cockroach Trend: Leaders Lawyers And Farmers Back Cjp Movement


{“_id”:”6a114b4d0ff51359700908f2″,”slug”:”meerut-joins-viral-cockroach-trend-leaders-lawyers-and-farmers-back-cjp-movement-2026-05-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: कैसे हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का उदय? यूपी में यहां नेता, अधिवक्ता और किसानों का मिला साथ; ट्रेंड में शामिल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को लेकर वर्तमान में देशभर के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त चर्चा है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह अनोखा ट्रेंड अब हर तरफ सुर्खियों में है जिसमें मेरठ भी पीछे नहीं रहा है। मेरठ के कई बड़े राजनेताओं, अधिवक्ताओं और किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने इस कॉकरोच ट्रेंड को अपना समर्थन दिया है।
इंटरनेट पर यह अभियान इस कदर छाया है कि यहां कोई खुद को इस प्रतीकात्मक पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बता रहा है तो कोई जिलाध्यक्ष घोषित कर पोस्ट साझा कर रहा है। यहां तक कि मेरठ में कॉकरोच अधिवक्ता जनता पार्टी तक का गठन कर दिया गया है। दरअसल यह ट्रेंड युवाओं के भीतर पनप रहे आक्रोश और डिजिटल प्रतिरोध का एक रूप है जिससे युवा वर्ग लगातार जुड़ता जा रहा है।