छत्तीसगढ़
नई जिंदगी:हाइब्रिड डिजिटल तकनीक से युवती को मिला नया चेहरा, पीजीआई के डाॅक्टरों और पीयू के इंजीनियरों का कमाल – Pgi Doctors And Pu Engineers Rebuild Young Woman Face Using Hybrid Technology Details In Hindi


{“_id”:”69ce12864f6a57d2e703adbe”,”slug”:”pgi-doctors-and-pu-engineers-rebuild-young-woman-face-using-hybrid-technology-details-in-hindi-2026-04-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नई जिंदगी: हाइब्रिड डिजिटल तकनीक से युवती को मिला नया चेहरा, पीजीआई के डाॅक्टरों और पीयू के इंजीनियरों का कमाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

pgi chandigarh
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चंडीगढ़ पीजीआई के ओरल हेल्थ साइंसेज सेंटर की टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विशेषज्ञों के साथ मिलकर चिकित्सा क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। संयुक्त टीम ने हाइब्रिड डिजिटल तकनीक के जरिये एक गंभीर रूप से घायल युवती का चेहरा दोबारा तैयार कर उसे नई जिंदगी दी है।
इसमें डॉ. भावना वाधवा, डॉ. सुधीर भंडारी, डॉ. मनीषा खन्ना, प्रो. प्रशांत जिंदल, प्रो. ममता जुनेजा और प्रशांत प्रकाश शामिल हैं। यह अनूठा शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल बीएमजे केस रिपोर्ट्स में फरवरी 2026 में प्रकाशित हुआ है जिसमें इलाज के सफल परिणामों को दर्ज किया गया है।