Uncategorized
छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में भीड़:सुबह से दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु; 10:51 बजे तक अष्टमी, इसके बाद नवमी शुरू — मुख्य खबर

छत्तीसगढ़ में आज (19 अक्टूबर) शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी और नवमी मनाई जा रही है। प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर, बिलासपुर के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर और रायपुर के मां महामाया मंदिर में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए कतारें लगी हैं। श्रद्धालु माता को चुनरी, नारियल और फूल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, सोमवार 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार आज महाष्टमी मनाई जा रही है। श्रद्धालु मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।



