Uncategorized

नहाते समय 4 लड़कियों के वीडियो बनाए, दोस्तों को भेजे:नाबालिग ने चोरी-छिपे बनाए थे वीडियो; मोबाइल चेक करने पर खुलासा, 2 गिरफ्तार — मुख्य खबर

राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़के ने बाथरूम में नहाते समय 4 लड़कियों का चोरी-छिपे वीडियो बनाया। इसरे उसने अपने 2 दोस्तों को भेज दिया। पुलिस ने मामले में 24 घंटे के भीतर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाबालिग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, एक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शक होने पर उसने लक्की तंगील का मोबाइल चेक किया। इस दौरान उसे अपने साथ-साथ मोहल्ले की तीन बाकी लड़कियों के नहाते समय के वीडियो मिले। शिकायत के अनुसार, ये वीडियो एक नाबालिग ने बनाए थे और अपने दो दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भेजे थे। तीन मोबाइल जब्त, दोनों युवक गिरफ्तार शिकायत के आधार पर गोल बाजार पुलिस ने बीएनएस की धारा 77 और आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिग और उसके दोनों दोस्तों का पता लगाकर उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस ने कृष्णा लंगोटे (19) और लक्की तंगील (21), दोनों निवासी शास्त्री मार्केट क्षेत्र, रायपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। वहीं, नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!