स्कूल में साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई:मुंगेली में 450 बच्चों-शिक्षकों को दी गई जानकारी; ओटीपी-बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील

![]()
मुंगेली में ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 8 सितंबर 2026 को ग्राम बंधवा स्थित पीएम श्री एकलव्य विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही ने स्कूली बच्चों और शिक्षकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। कार्यक्रम में करीब 450 छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। सभी को साइबर फ्रॉड से बचने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा को लेकर रंगोली प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। बाजारों में भी चलाया गया जागरूकता अभियान इसके बाद थाना लोरमी के ग्राम गोंडखाम्ही और थाना लालपुर के ग्राम कोदवाबानी में मंगलवार के साप्ताहिक बाजार में भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस टीम ने सब्जी विक्रेताओं, किराना व्यापारियों, सोने-चांदी के व्यापारियों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को साइबर अपराधों से बचने की जानकारी दी। दोनों बाजारों में करीब 1000 लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए और जागरूकता संबंधी पर्चे बांटे गए। ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील पुलिस ने लोगों से कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंकिंग पासवर्ड और निजी जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचें।ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत संबंधित बैंक को जानकारी दें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुंदर लाल गोरले, थाना प्रभारी लालपुर प्र.उप निरीक्षक हर्षा वर्मा, तेज मरकाम, सउनि मधुकर रात्रे, बबीता श्रीवास, अतुल ठाकुर सहित थाना लालपुर और लोरमी के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। लगातार चलाया जा रहा अभियान मुंगेली पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत जिले के स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना है।
Source link




