छत्तीसगढ़
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 21 किलो गांजे के साथ बिहार के दंपती गिरफ्तार


Ganja Smuggling: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ जीआरपी और आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर से एक महिला और पुरुष को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास मौजूद दो बैग की तलाशी लेने पर 21.058 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।




