अग्निवीर भर्ती रैली 2026:17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, मेरठ एआरओ के 13 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल – Agniveer Recruitment Rally 2026: Meerut Aro Rally To Begin In Saharanpur From August 17 For Candidates

अग्निवीर टीडीएन 8वीं व अग्निवीर टीडीएन 10वीं
दो सितंबर : जिला अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली। (अग्निवीर टेक्निकल भर्ती)-जिला अमरोहा, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद
तीन सितंबर : (अग्निवीर टेक्निकल भर्ती) बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ
चार सितंबर : (अग्निवीर टेक्निकल भर्ती) मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली
सात सितंबर : बीईजी एंड सेंटर रुड़की में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती-जिला बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर
आठ सितंबर : बीईजी एंड सेंटर रुड़की में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती- जिला गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर, शामली।
आवेदकों से कहा गया है कि वे www.joinindianarmy.nic.in से रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। दलालों से सावधान रहने और भर्ती के किसी भी झूठे वादे पर किसी को पैसे न देने की हिदायत दी गई है। मूल दस्तावेज सत्यापन भर्ती रैली के दौरान होगा।
सभी उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज (रैली अधिसूचना में उल्लिखित) की मूल प्रतियां, प्रत्येक की तीन फोटोकॉपी और 20 हालिया पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ लाने होंगे। इसके साथ ही रैली एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और आधार नंबर से जुड़ा मोबाइल फोन, शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र और मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र (मूल निवास), चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।




