छत्तीसगढ़
बिलासपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब दिन में बंद नहीं होंगे सिग्नल, रात 12 बजे तक रहेंगे सक्रिय


एएसपी, यातायात रामगोपाल करियारे ने बताया, “शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नलों का संचालन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक करने की योजना तैयार की गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इसे जल्द लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य यातायात को अधिक व्यवस्थित बनाना, सड़क हादसों में कमी लाना तथा तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।”




