छत्तीसगढ़

Monsoon Rain:मुंबई, हिमाचल और जम्मू में आफत बनी बारिश, कई इलाकों में राहत; मानसून पर Imd के ताजा अनुमान क्या? – Weather In India Imd Monsoon Rainfall Waterlogging Landslide Northeast Aaj Ke Mausam Ka Haal Jalbharaw Traffic


Monsoon Rain: भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश के बाद कई जगहों पर तापमान घटने से राहत मिली। हालांकि, मुंबई, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के डोडा में यही बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश के बाद मुंबई में जलभराव से आम जनजीवन और ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। मानसून पर IMD के ताजा अनुमान क्या हैं? किन इलाकों में भारी बारिश के अलर्ट हैं? जानिए इस खबर में


Weather in India IMD monsoon Rainfall Waterlogging Landslide northeast aaj ke mausam ka haal jalbharaw traffic

बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों का हाल
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



विस्तार

आज दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश के बाद आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश यादव के मुताबिक मानसून जल्द ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों सहित अतिरिक्त क्षेत्रों को कवर करेगा। उन्होंने कहा कि अगले चार से पांच दिनों में कोंकण क्षेत्र, गोवा और दक्षिण गुजरात में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है, और इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और मध्य भारत में भी बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण गंभीर समस्या की खबर है। जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के बाद सामने आई तस्वीरों में वाहनों की लंबी कतार देखी गई।


मौसम की ये खबरें भी पढ़ें-

किन राज्यों में बारिश का कहर?


मुंबई के अलावा उत्तराखंड में मानसून की तेज बारिश अब आफत बन रही है। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में मलबा कुछ घरों मेों भारी मलबा घुस गया। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई और कई वाहन रास्ते में फंस गए। एक अन्य पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का कहर दिख रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!